Wednesday, 1 April 2026

Far Away From Hell




 

I just wake up,
Look down the sky,
Shining so bright,
Beneath me.

I look at the earth,
It’s so blue and white,
Just love the sight,
Beneath me.

I just float, up here in my station,
Far way, from darkening realization,
Promise you nobody will be able to tell,
How I feel so far way, so far away from hell.

I just fly,
Take a walk in stars,
They still look so far,
Believe me.

I look at her,
Oh she looks so green,
Had always been,
Believe me.

I just think, up here in my station,
Will it ever be like this? Down in all the nations,
Promise you nobody will be able to tell,
How I feel so far away, so far away from hell.

It is all contrasting, what I see from here,
It feels so silent, but I now it isn’t there,
It seems so cool, so slow, so pleasing,
But down there people are crying and pleading.
All those I love, all for whom I care,
Are they safe? Still breathing down there,
Promise you won’t believe, what I want to tell,
I want to live here forever, far away from hell.
So far away from hell.



Monday, 6 April 2020

सिर्फ दीपक नही जलवाया है.


सिर्फ दीपक नही जलवाया है.

12 दिवस से घर मे बंद,
थक रही थी जनता तंग,
बाहर निकलो तो महामारी,
अंदर उबासी और लाचारी,
मौत के बढ़ते भय को मन से सबके मिटाया है,
सिर्फ दीपक नही जलवाया है।

सिर्फ दीपक नही जलवाया है,

गाव के नुक्कड़, शहर के मॉल,
सब सन्नाटा, सब बेहाल,
टीवी पर बिकती ढेर हताशा,
जीवन ठहरा, घोर निराशा,
डूब रहे सूरज को तुमने रात में भी जगवाया है,
सिर्फ दीपक नही जलवाया है।

सिर्फ दीपक नही जलवाया है,

पूरे विश्व मे त्राहि त्राहि,
तांडव करती मृत्यु आयी,
पर भारत मे गज़ब नज़ारे,
धरती पर जगमग करते तारे,
आशावान बना दे सबको, ऐसा दृश्य दिखाया है,
सिर्फ दीपक नही जलवाया है
     - © archwordsmith

Thursday, 2 August 2018

स्वास्थ्य विभाग

आशा ने घर घर जा कर के ओ.आर.एस थमाना है,
अगस्त 10 से बच्चो को कृमि मुक्त भी बनाना है,
और उधर देखो पोलियो की दवा भी लाई है,
13 अगस्त से याद रखना, सघन आई एम आई है,
उसके ऊपर स्कूल मदरसे की सूची भी बनानी है,
न जाने और कौन से कार्यक्रम करवाने की ठानी है,
गुड़ में गोबर, गोबर में गुड़ कही न हो जाये,
ओ.आर.एस घर घर पिला, आशा पोलियो न थमा आये,
देखो कही न एल्बेंडाजोल पानी मे घुलवा दे वो,
IMI के हेड काउंट में स्कूल के बच्चे चढ़ा दे वो,
खैर चलो हमको क्या करना, जो होना है वो होना है,
ऐसी कमरों में जब बने योजना, तो गाव में सबको रोना है।
           

Wednesday, 5 October 2016

मैं कलाकार हूँ

मरने दो, मरने दो,
कुछ आशियाने उजड़ने दो,
मैं खुश हूं अपने बंगले में,
सरहद पे ख्वाब बिखरने दो।

मैं कलाकार हूं, मुझको क्या,
मेरी कोई सरहद नही,
मैं खेल रहा हूँ खजानों में,
पर भूख की कोई हद नही,
भले दुश्मन घर में घुस आए,
और करे गोलियों की बौछार,
सरहद को मगर न बंद करो,
मत बन्द करो मेरा व्यापार,
मुझे इस सबसे रखो परे,
किसी उद्धघाटन में बुला लेना,
कही नाचना हो, कही गाना हो,
तो दाम सही लगा लेना।

मैं अमन दूत, मैं हूं महान,
मेरे काम के आगे क्या कुछ जान,
मत छेड़ो मेरी दुनिया को,
चाहे बन जाए मुल्क ये शमशान,
भले रोज़ सरहद से आये,
टूटी लाठी किसी माता की,
लिपटी तिरंगे में पहुचे,
मुर्दा खुशियां किसी ब्याहता की,
मुझको क्या जो कोई मर गया,
सेना में क्यों गया था वो,
मैं कलाकार मेरा काम बड़ा,
करगिल पे फिल्म बनाने दो।

Tuesday, 4 October 2016

आगाज

वो भारत अब नही रहा, जो हाथ बाँध के बैठा था,
वो भारत अब नही रहा, जो गोली खाता रहता था,
एक नया आगाज़ है ये, तुम हद में रहना शुरू करो,
घुस के मारेंगे अब तो, बहुत सहा अब तुम डरो।
तुम ने सोच लिया था कि, खून हमारा पानी है,
तुम ने ठान लिया था कि, हस्ती हमारी मिटानी है,
हम फिर भी उम्मीद में थे, थे खड़े गुलाब लिए हाथो में,
तुम खंजर भोक रहे थे पर, हम फसे हुए थे बातों में,
धीरज को हमारे समझ लिया, था तुमने हमारी कमजोरी,
देने को ज़ख्म हमे तुमने, कोई कसर थी नही छोड़ी,
पर भूल गए की दिल्ली में, एक शेर हमने भेजा है,
वो इटली का रोबोट नही, भारत माता का बेटा है,
सेना के हाथों में बंधी हुई, ज़ंजीर को उसने तोड़ दिया,
तेरे ही घर में घुस के हमने, तेरी कायर सेना को फोड़ दिया,
अब वक़्त नही बचा तेरा, बस उलटी गिनती शुरू करो,
एक नया आगाज़ है ये, बस बहुत हुआ अब तुम मरो।

Saturday, 24 September 2016

Zombiephobic


A "Liberal" welcome


Please don't kill the zombies
Let 'em burn down your culture
Don't resist the infestation
Let them pick you like a vulture
There is nothing wrong with them,
They just want all humans dead,
They are poor mental patients,
Who want to bleed you red,
It has nothing to do with a virus,
All viruses are the same,
They burned their lands to ashes,
So they come here to maim,
Please let them in your house,
They are hungry and sick,
And if you don't open the door,
You'll be branded zombiephobic.

The Virus spreads

The Invasion

You are destined to surrender,
You are expected to bend,
Compliance is expected,
Your life will start to rend,
And if you do protest,
Liberals will shout you down,
Force you into a silence,
As zombies tear your town,
The landscape will change,
To suit their bloodied needs,
Laden with liberal guilt,
You'll be forced to concede,
So let them take a bite,
As the apocalypse ticks,
You have nowhere to hide,
Die! You zombiephobic.

The Future

Saturday, 20 August 2016

Enemies in my home




Who do I take a bullet for?
Why do I go into a war?
Why do I leave my family behind?
Why do I stay awake at night?
Who is it I am trained to fight?
Answers are all that I try to find.
I can see my enemies, right in front of me,
I am wearing a vest, so his bullets won't hurt me,
And yet I fall down, bleeding through my back,
Disbelief in eyes, hollow in my chest,
I feel a searing pain, shooting through my soul,
You can treat my wounds, but I'll never be whole,
I gunned down a foe, just before I fell,
I watch you cry for him, Why? I cannot tell.
Why do I give up my life?
Tell me for whom I sacrifice?
How do I end up being ignored?
Treated like a murderer,
Tell me how do you infer,
As I fall bleeding down on floor.
I can see my enemies, right in front of me,
But I don't see the reason, for your enmity,
I can fight a war, I can brave the bombs,
Sadly am not trained to face the enemy's pawns.
Tell me am I wrong, in defending you,
I read your words demonishing, all that I do,
Who do I take a bullet for, am not really sure,
There's an enemy in my home, like I've never faced before.

Sunday, 18 October 2015

साहित्य अब चिल्लाएगा

सल्तनत के पैरो में पायल बन को जो बज जाए,
कलियुग में वही कलम, साहित्य बन के बस जाये,
बदली सल्तनत जो, सर से हाथ उठ जायेगा,
साहित्य तब चिल्लाएगा-2

भाई भाई को मारता रहा, बहनो की आबरू लुटती रही,
भ्रष्टाचार के दलदल में, माँ भारती तो झुकती रही,
आज़ादी नीलाम हुयी, एक रजवाड़े की ग़ुलाम हुई,
मगर साहित्यकारों के जीवन में कभी न शाम हुयी,
जो चटकी रजवाड़े की पहली ईट, अँधेरा छाएगा,
साहित्य तब चिल्लाएगा-2

खून में डूब चौरासी, लहूलुहान हुआ भागलपुर,
साहित्य के गलियारों में, बजते रहे श्रद्धा के सुर,
चीखे उनकी चौखट पे, टकरा के दम तोड़ गयी,
सरकारी सम्मान से दब के, रूहे उम्मीदें छोड़ गयी,
जिस कलम से लार थी टपकी, वो आज लहू बहायेगा,
साहित्य अब चिल्लायेगा,
नमक का क़र्ज़ चुकाएगा।
                - अर्चित लखनवी (Archwordsmith)

Saturday, 22 August 2015

उठ ! (Rise Up)

Image courtesy : Google images

उठ!
उठ के क्यों तू थक गया, मंजिल तेरी है सामने,
क्यों तुझे दरकार है, आये कोई तुझे थामने ?
क्यों वनों में तू भटकता, ढूंढता बैसाखिया ?
क्यों तेरे अम्बर को धुंधला कर दिया है शाम ने ?
क्या ये काली राती है, या नैन तेरे बंद है,
क्यों तेरा ये तेज मधम, हौंसला यु मंद है,
तू बिना पंखों के भी है लांघ सकता खाईया,
जीतना स्वयं से है, स्वयं से ही ये द्वन्द है,
पथ पे तेरी आएँगी दुश्वारिया हर कदम,
रक्त-रंजित होगा तू और ठोकरे न होंगी कम,
जो रुका तू आंस बांधे, फिर नहीं बढेगा तू,
एकला चला तू चल, किसी के भी लिए न थम.

उठ!
उठ के तूने सीखा है, नही कभी भी हारना,
तुझे डिगा सकेगी न, कभी कोई प्रताड़ना,
खड़ा हिमालय ताकता, है फेकता चुनौतिया,
है लक्ष्य तेरा हर शिखर पे अपने झंडे गाड़ना,
तू स्वयं में पूर्ण है, अथाह तेरा ज्ञान है,
भविष्य तेरा सूर्य सा, तेजस्वी है, महान है,
समस्त श्रृष्टि तेरे रोम-रोम में है रची,
तुझी में ब्रम्हा, विष्णु और महेश विद्वमान है.

...तुझी में ब्रम्हा, विष्णु और महेश विद्वमान है !

Monday, 13 July 2015

ये मेरा कश्मीर है.




चीखती रातें, रक्त-रंजित कटारे,
जलते आशियाने, सिसकती दीवारें,
याद है आज भी, वो जख्म ताज़ा है,
चुभते है तेरी कश्मीरियत के नारे.
मेरी ज़मीन से, मुझे बेदखल कर,
खुश तू हुआ था, जला के मेरा घर,
जो आज में लौटना चाह रहा हूँ,
तेरे प्यार में क्यों, दिखता मुझे डर?
तू जो आज मुझको, भाई कह रहा है,
मेरी ही चिता पे घर बना रह रहा है,
ज़रा खोल देख तेरे घर की वो टोटी,
आज भी उसमें मेरा, लहू बह रहा है.

तेरे खेल से, तेरी हर चाल से,
वाकिफ हू कातिल, तेरे हर जाल से,
बहुत रह चुका माँ के आचल से वंचित,
है लौटना अब तो हर हाल में,
जितने जतन तुझे, करने है करले,
स्वांग तुझे जितने आतें है रच ले,
गूंजेगी फिर वादी में वो घंटियाँ,
बारूद मेरे मंदिर में जितना हो भर ले.

न जिन्ना की है ये विरासत,
न गिलानी की ये जागीर है,
श्यामा प्रसाद की है ये समाधि,
ऋषि कश्यप का ये कश्मीर है,
मेरा कश्मीर है.

Sunday, 12 July 2015

The wail of Jesus




Yes I am sad,
Hurt and confused,
You are my creation,
I wish I could refuse,
I watch you wrap me up,
And sell me like a soap,
Is this why I created you?
You make me lose the hope,
I watch your sheer idiocy,
This delusion you call faith,
I keep curbing my anger,
You keep tempting the fate,
Why do you think I need?
Your menial propagation,
I am universal,
Don't need your adulation,
I keep sending the warnings,
But you don't get it still,
Call me by any name you like,
I exist and forever will.

Sunday, 5 July 2015

A tale of 2 journalists

1 was murdered,
burnt alive,
he killed me,
on camera he cried,
his soul departed,
hope intact,
to get me justice,
my brethren will rise,
he hovered over the lutyens,
like a cloud ready to burst,
his tears poured out,
his death was never heard.

the second expired,
heart attack maybe,
or was he poisoned,
the truth seemed hazy,
lutyens exploded,
obituaries read,
primetime screamed,
justice was pledged,
the brethren promised,
the 2nd who deceased,
while the 1st watched,
his character being peeled.

And this is the tale of,
2 journalists who died,
why was one ignored,
while for other the pen cried?
was it because the former,
had died in a secular state?
while the latter was in communal,
though he may have died of fate?
this dear friends is how,
the lutyens plays the game,
the tale of 2 journalists,
will always be the same.

Saturday, 3 January 2015

तेरा खून न हिन्दुस्तानी है


(जिस तरह से आज ये खबर आने के बाद की भारतीय तट रक्षकों नै एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका को रोकने की कोशिश की और उस नौका के सवारों नै अपनी ही नौका में आग लगा ली, हर भारतीय का सर गर्व से ऊंचा हो गया. वही कही न कही २६/११ के जख्म भी हरे हो गए. परन्तु ऐसे वक़्त में भी कुछ कलम चलाने वाले बिना सत्य सामने आने की प्रतीक्षा किये, अपने ही सैन्य दलों के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाने लगे. यह देख के दिल में विचार आया की ऐसे वक़्त में देश की सेवा में लगे एक सैनिक के मन में क्या विचार आते होंगे. बस इसी की एक बानगी पेश है. उम्मीद है की ये कलम के सौदागर अगर मेरी कविता पड़ेंगे तो शायद उनके मृत ज़मीर में कुछ हलचल होगी.)


ए लुटयेंस के लुटेरे
तेरा ज़मीर क्या पानी है?
क्यों तेरे शब्दों में हर पल,
देशद्रोह की वाणी है?
क्यों अपने ही रक्षक पे,
संदेह बाण तू दागे है?
मेरे घर का मातम छोड़,
दुश्मन की दावत में भागे है.
क्यों तेरा खून न खौले,
जब हम सरहद पे मरते है?
तेरी रक्षा में जागे हम,
फिर क्यों तुझी को अखरते है?
क्यों तेरे लेखों में हमको,
दिखती घोर निराशा है?
क्यों मेरे हत्यारे से,
तुझको अमन की आशा है?
न बोलूँगा बस कह दे मुझसे,
तेरा खून न हिन्दुस्तानी है,
भारत तेरी माता नहीं,
और पिता कोई पाकिस्तानी है,

तेरा पिता कोई पाकिस्तानी है.

Wednesday, 17 December 2014

Bullets that you sowed


Snuffed out like a candle,
Amidst a rain of hate,
Massacred innocence,
Scripts a tale of fate,
Fate you blindly nurtured,
Hate allowed to grow,
Pierced by the bullets,
Bullets that you sowed,
Hurled into the abyss,
Your future bleeding dead,
Poisoned by the venom,
Of the snakes you bred,
Will this mark the end?
Or will darkness remain?
Will you drop the knife?
Or will hatred reign?
Will you finally cleanse?
And let enmity erode?
Weed out all the bombs,
And bullets that you sowed.





Friday, 7 November 2014

हिन्दू नज़र आना ज़रूरी है!




समय के संग बहता हू मैं,
सदा ही चुप रहता हू मैं,
प्रेम के बदले प्यार के,
सन्देश सदा देता हू मैं,
मगर अब हिम्मत जताना जरूरी हैं,
हिन्दू हो तो हिन्दू नज़र आना ज़रूरी है!

तेरे धर्म का मैं मान करू,
मेरे धर्म का तू सम्मान करे,
पर अब मैं चुप न रहने का,
जो काटेगा तू मेरे गले,
मैं बिस्मिल बन लड़ जाऊंगा,
जो तू मेरा अशफाक बने,
पर अब मैं चुप न रहने का,
जो तू चालें औरंगजेब चलें.

बटा हुआ हू जात से,
अपनों के भीतर-घात से,
अपने ही देश में मुर्दा हू,
है निकलना इस हालात से,
अब धर्म को अपने अपनाना ज़रूरी है,
हिन्दू हो तो हिन्दू नज़र आना ज़रूरी है!

मेरे धर्म की जो खामियां,
मिल-बांट के हम मिटायेंगे,
पर शब्द तेरे, तेरे ताने,
हम चुप कर सह नहीं पाएंगे,
होली में रंग हम खेलेंगे,
दीपावली भी मनाएंगे,
तू लाख कहे, और लाख लिखे,
हम शान से जीते जायेंगे.

STOP ATTACKING OUR FESTIVALS

इन धर्म के ठेकेदारों से,
इंसानियत के गद्दारों से,
अब पीछा हमें छुडाना है,
नैतिकता के पहरेदारों से,
देवी को फिर सम्मान दिलाना ज़रूरी है,
हिन्दू हो तो हिन्दू नज़र आना ज़रूरी है!

बंधन में न बांधो हमें,
जंजीरे तोड़ते जायेंगे.
हम पूजन कर माँ सरस्वती का,
प्रेम दिवस भी मनाएंगे,
मा भारती को हम पूजेंगे,
मंदिर में शीश नवाएँगे,
चाहे चलना पड़े हमे लाखो मील,
कैलाश पे चढ़ के आएंगे।

अब बनना जिम्मेदार है,
माँ धरती करे पुकार है,
जो तड़प रही माँ गंगा है,
उसका करना उद्धार है,
यमुना का क़र्ज़ चुकाना ज़रूरी है,
हिन्दू हो तो हिन्दू नज़र आना ज़रूरी है.

तू नाम का बस अब भक्त न बन,
वो कर्म भी कर जो हिन्दू हो,
गीता में कान्हा रच गए जो,
वो धर्म ही तेरा बिंदु हो,
कौरव के तू अब काम न कर,
अब न हो कोई चीरहरण,
अपनों का श्रवण कुमार तू बन,
दूजो का दानवीर कर्ण।


Disclaimer: This poem is in no way an attempt to create divide between any two religions, communities or people. The whole poem is just an appeal for the Hindus to unite, introspect and change what ails our glorious heritage. It is an appeal to shun the pseudo-secularism but at the same time maintain religious harmony without losing self-respect. It is an appeal to get rid of the self-appointed guardians of religion, to reinstate the status of women as equals as mentioned in our Vedas, to look within and reinstate the pride of our religion, our culture and our rivers. It is a request to all Hindus to follow the doctrine of karma and dharma and not indulge in mere show of religious symbolism for sake of religion. In spite of all said and done if you still indulge in polluting our rivers, if you still believe that mere fasting for 9 days a year can rid you of all your sins, if you still stay a slave to fake babas and godmen, then you are not even an Indian, let alone being a Hindu.

BE A PROUD HINDU AND NOT A BIGOTED ONE, AND DEFINETLY NOT A PSEUDO-SECULAR LIBTARD.


Wednesday, 5 November 2014

फिर बहेगा रायता



बच्चा लोग बजाओ ताली, फिर सर्कस आया है,
मफलर वाले बाबा ने फिर से बिगुल बजाया है,
फिर चलेंगे चप्पल-चांटे, फिर उड़ेगी स्याही,
टोपी सेना फिर निकलेगी करने चंदा उगाही,
फिर से होंगे धरने जमकर, फिर दिल्ली रेंगेगी,
लोट-पोट करने वाला नाटक दुनिया देखेंगी,
फिर से खुलेंगा झूठे सिद्धांतों का पिटारा,
फिर सड़कों पे दौड़ेगी वो नीली खटारा,
फिर से होंगे दावे ढेरो, मुफ्त बिजली और पानी,
फिर से पड़ेगी बच्चो की झूठी कसमें खानी,
फिर टीवी पे होंगे साक्षात्कार क्रांतिकारी,
फिर ट्विटर पे चीखेंगे उनके बीस हजारी,
होटल अमन के गलियारों में फिर से होंगी बाते,
'झाड़ू' थामे निकलेंगी फिर से 'हाथ' की रातें,
पद का लोभी गली मोहल्ले जा जा के खासेंगा,
क्या एक बार फिर दिल्ली की जनता को वो फासेगा?
फिर बहेंगा रायता, फिर होगा दिमाग का दही,
उनन्चास दिनों का धोखा खा क्या दिल्ली चुनेगी सही?



Thursday, 7 August 2014

प्राण(a tribute to a great man)

चित्रों में कथा सुनाता था,
शब्दों में जादू रचता था,
कुछ ऐसे दिए किरदार उसने,
हर बचपन में वो बसता था,
कभी बिल्लू की बदमाशी में,
कभी पिंकी की शैतानी में,
कभी साबू के गुस्से में,
एक हँसी वो रचता था,
हीरे के जैसी थी उसकी,
हर रचना चमचमाती सी,
कंप्यूटर से तेज़ दिमाग के जो,
किस्से बन के बरसता था,
हाँ चला गया इस दुनिया से,
देकर खुशिया कितनी सारी,
वो चित्रकार, वो कथाकार,
जिस पढ़ भारतवर्ष हँसता था।

Wednesday, 30 July 2014

My pen, My sword, My ink, My blood



Every injustice shall make my words bleed,
Every visual shall plant a poem's seed,
In this world where ink is for sale,
I shall be the pen, the truth needs.

Unperturbed by the power of lies,
I shall let the truth free to fly,
Even if they deny me of ink,
My blood will write, till I die.

I wield my pen like a sword,
Mightier than the metal cold,
I will resist, I may perish,

My life is a price, truth can afford.

Road to resurrection





Somewhere along the way,
On the path I had taken,
I dropped all my desires,
All dreams were forsaken,
I wandered; mind squandered,
And time was victimized,
A jolt was what I needed,
As hope within me died,
But now that I have awakened,
Must delve into introspection,
I step out of my mirages,
Onto the road of resurrection.


Saturday, 7 June 2014

Clouds Tell Me a Story




You see out the window
and you see sky
I peer out the window
and I spot heaven
you feel bored and tired
you shut your eyes
my soul seeks the pleasure
the child within is craving
you spot the clouds beneath
your mind doesn't bother
I lust for cotton candy
imagination raining